यूपी के कई जिलो में होगी भारी बारिश

-मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, नदियों के जलस्तर पर भी नजर

भारत पोस्ट संवाददाता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत मौसमीय सिस्टम के असर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने 7 से 12 जुलाई के बीच कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। राहत की बात यह है कि बारिश के चलते अगले कुछ दिनों में तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार, उत्तर.पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया अब अवदाब ;डिप्रेशन में बदल गया है। इसके प्रभाव से दक्षिणी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज हो रही हैं। यह सिस्टम धीरे.धीरे पूरे प्रदेश को प्रभावित करेगा और पूर्वांचल व तराई के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. मिर्जापुर और हमीरपुर में सबसे अधिक 120 मिमी बारिश हुई, जबकि लखीमपुर खीरी में 114 मिमी, औरैया में 68.8 मिमी और जालौन में 60 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा वाराणसीए प्रयागराजए बांदा, झांसी और चुर्क समेत कई इलाकों में भी जोरदार बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों और जलभराव वाले क्षेत्रों पर नजर बनाए रखी है।
मौसम विभाग ने आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं प्रदेश के अधिकांश जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज.चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button