विश्व प्रसिद्ध ब्रह्म सरोवर पर हुए योग के महाकुंभ में भारत विकास परिषद के सदस्यों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र : शनिवार को अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस के पावन पुनीत अवसर पर धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के मध्य स्थित विश्व प्रसिद्ध धर्मस्थल ब्रह्मा सरोवर पर हुए योग के महाकुंभ में भारत विकास परिषद ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई । ब्रह्मसरोवर पर आयोजित हुए इस राज्य स्तरीय योग के कार्यक्रम में लगभग एक लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया तथा कुरुक्षेत्र से भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र तथा मैत्रेई शाखा के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । सभी सदस्यों ने योगाभ्यास करके योग के इस महाकुंभ में अपना योगदान दिया । कार्यक्रम के अंत में मुख्य मंच पर उपस्थित महानुभावों द्वारा भारत विकास परिषद को इस कार्य में सराहनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया । भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र शाखा अध्यक्ष विजयंत बिंदल, शाखा सचिव बलजीत चावला, कोषाध्यक्ष मनोज सेतिया , रमेश गुलाटी, बलबीर सिंह , आशीष गर्ग, प्रवीण घई ,डॉ रमेश डांडा, एवं मैत्री शाखा से शाखा अध्यक्ष डॉ ममता सचदेवा, शाखा सचिव डॉ नीलम डांडा ,कोषाध्यक्ष डॉ सलोनी दीवान, डॉ अंजू चावला, डॉ मीनाक्षी ,डॉ पूनम ने मुख्य रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए । दोनों शाखा के अध्यक्षों द्वारा बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी सदस्यों की सराहना की गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button