कांके भूमि घोटाला: आरोपी कमलेश की 66 एकड़ जमीन जब्त

-गिरफ्तार हुआ था आरोपी, घर से मिले थे एक करोड़ रुपये

भारत पोस्ट संवाददाता
रांची। इडी ने कांके भूमि घोटाला को अंजाम देने के आरोपी कमलेश कुमार सिंह की 66 एकड़ जमीन जब्त कर ली है। इसकी अनुमानित कीमत 85 करोड़ रुपये आंकी गयी है। इडी ने जांच में पाया था कि कांके और नगड़ी अंचल क्षेत्र में कमलेश ने जमीन से जुड़े फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध तरीके से उनकी खरीद.बिक्री की और उन पर कब्जा किया। इसमें कई अधिकारियों की संलिप्तता पर भी संदेह हैं, जिसकी इडी जांच कर रही है। इडी की जांच में खुलासा हुआ है कि 66 एकड़ जमीन के एक हिस्से की बिक्री कर दी गयी थी, जबकि शेष जमीन का हस्तांतरण नहीं हो पाया था।
एजेंसी ने मामले में पहले ही कमलेश कुमार सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ पीएमएल, कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है. इडी के अनुसार, कमलेश कुमार सिंह और उसके सहयोगियों ने सरकारी अधिकारियों के साथ कांके अंचल क्षेत्र की जमीनों के रिकॉर्ड में हेराफेरी की। आरोप है कि गैर.मजरूआए भुइंहरी, आदिवासी और सरकारी प्रकृति की जमीनों के दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार कर उनकी सामान्य जमीन के रूप में खरीद.बिक्री की गयी।
इडी ने 26 जुलाई 2024 को कमलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था और उसके ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी में उसके आवास से एक करोड़ रुपये से अधिक नकदी और 100 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। बाद में एजेंसी ने मनी लाउंड्रिंग के तहत जांच को आगे बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button