कानपुर में अब तक नहीं मिला गंगा में डूबे दो किशोरों का सुराग ,परिवार में कोहराम

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। नहाने के दौरान गंगाकी 18 जल राशि में समाये दो किशोरों का सुराग अभी तक नहीं मिल पाया है। घटना से उनके परिवार में कोहरा मचा हुआ है। यह घटना बीते सोमवार को महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित ड्योढ़ी गंगा घाट पर हुई थी। जहां सोमवार को गंगा में नहाने गए दो किशोर कृष्णा (16) और शिवा (17) लापता हो गए।
घटना के 36 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। कल मंगलवार की तरह आज भी उनकी तलाश में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू अभियान जारी रहा। लेकिन सुराग तब भी नहीं मिल पाया।
सुबह छह बजे पीएसी की टीमें मौके पर पहुंचीं और ड्योढ़ी, जमदा,शेखपुर, सफीपुर, नजफगढ़, नागापुर, डोमनपुर सहित उन्नाव के चंडिका घाट तक करीब 50 किलोमीटर के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। दोपहर करीब दो बजे एनडीआरएफ की टीम भी कंपनी कमांडर अजय सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंच खोजबीन शुरू की। एनडीआरएफ कंपनी कमांडर अजय सिंह ने बताया कि 30 लोगों की टीम डीप डाइवर्स के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। साथ ही दो स्टीमर की मदद से घटनास्थल के आसपास करीब 50 फीट चौड़े और 300 फीट लंबे क्षेत्र में लगातार खोजबीन के बाद भी दोनों लड़कों का कोई सुहाग नहीं मिल पाया है। जिसके फल स्वरूप परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button