प्रधानमंत्री ने सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया।
डॉ.समरेंद्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार
नई दिल्ली,17 सितंबर 2026 (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आयोजन के पांचवें संस्करण के महत्व का उल्लेख करते हुए सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत आए अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने सेमीकॉन इंडिया के आरंभ और विश्वकर्मा दिवस के बीच सशक्त समानता दर्शाते हुए देश की सदियों पुरानी निर्माण और सृजन की विरासत के प्रति सम्मान प्रकट किया।
उन्होंने पारंपरिक सृजनात्मक शक्ति और 21वीं सदी की प्रौद्योगिकी एवं भविष्यदृष्टि संगम के सुखद संयोग का ध्यान दिलाया है। श्री मोदी ने कहा कि यही आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए हमारी प्रेरणा है।
प्रधानमंत्री ने पिछले 15 दिनों में देश में हुई तीव्र प्रगति की चर्चा करते हुए, कई प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख किया। इनमें ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में समावेशी वित्त पर चर्चा, तीन हजार किलोमीटर लंबे समर्पित माल ढुलाई गलियारे का संचालन और 7 दशमलव आठ प्रतिशत की मजबूत तिमाही सकल विकास दर वृद्धि शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने हाल में एक जापानी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी द्वारा संप्रभु रेटिंग में उन्नयन को देश की बढ़ती आर्थिक विश्वसनीयता का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है,कि एक ओर भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, और दूसरी ओर भारत पर दुनिया का भरोसा भी बढ़ रहा है। एल.एस.



