व्यापारी की हत्या में दो सूटरों और बहू के बाद बेटा भी पहुंचा जेल, रही अहम भूमिका

 

कानपुर। 5 सितंबर को व्यापारी की हत्या करने के आरोप मेंदो सूत्रों और बहू के बाद उसके बेटे को भीजेल भेज दिया गया है उसकी अपने पिता की हत्या में अहम भूमिका रही भाड़े की हत्यारों को चाबी उसी ने उपलब्ध कराई थी।
कुल मिलाकर पुलिस की गहन विवेचना और जांच ने कल्याणपुर क्षेत्र अंतर्गत इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में बीते पांच सितंबर की रात हुए चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) हत्याकांड का सटीक खुलासा कर दिया है।
अब तक की जांच पड़ताल से निकले निष्कर्ष के मुताबिक सट्टे और कैसीनो की काली लत में फंसकर 40 लाख रुपये से अधिक के कर्ज में डूबे सगे बेटे सुब्रत मिनोचा ने ही सुपारी देकर अपने पिता की नृशंस हत्या कराई थी। जिसके बाद हत्या की पूरी साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड बेटे सुब्रत मिनोचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक विनीत मिनोचा अपने बेटे सुब्रत को हर महीने 40 हजार रुपये जेब खर्च के तौर पर देते थे। इसके बावजूद सुब्रत कैसीनो और सट्टेबाजी की बुरी लत में फंस गया।
जानकारी के मुताबिक इसके चलते उस पर करीब 40 लाख रुपये का भारी कर्ज चढ़ गया था। पिता द्वारा बार-बार रोके जाने और आर्थिक बंदिशें लगाने से परेशान होकर सुब्रत ने अभियुक्त विशाल गौतम पुत्र तुलसी गौतम) और राजकिशोर पुत्र सूरजभान के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची और शूटरों के माध्यम से अपने ही पिता का कत्ल करा दिया। । जांच में यह पता चला है कि कत्ल के दिन फ्लैट का ताला डुप्लीकेट नहीं, बल्कि असली चाबी से खोला गया था, जिसे सुब्रत ने ही शूटरों को उपलब्ध कराई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button