जिला चिकित्सालय में विश्व मधुमेह दिवस पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित !
भारत पोस्ट ब्यूरो कोटपुतली- राजकीय बी.डी.एम. जिला चिकित्सालय में गुरुवार को विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर ‘डायबिटीज एण्ड वेल बीइंग’ थीम के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 30 वर्ष से अधिक आयु के 220 मरीजों की ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई।
शिविर का संचालन कैम्प प्रभारी डॉ. सुगनचंद प्र.वि. (मेडिसन) ने किया। इस दौरान उन्होंने सभी मरीजों को मधुमेह से संबंधित लक्षण, इसके दुष्प्रभाव और बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने मधुमेह की रोकथाम के लिए नियमित जांच, स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार को अपनाने पर जोर दिया। डॉ. नरेश छीपी, कार्यवाहक प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, विकास यादव (एनसीडी काउंसलर), नर्सिंग ऑफिसर मधु, और एएनएम ममता सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम इस शिविर में उपस्थित रही।


