कानपुर में झगड़े के दौरान पत्नी की गालियों ने ली ट्रक चालक की जान, पिलर से लटकी मिली लाश

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। आज मंगलवार सुबह यहां झगड़े के दौरान पत्नी द्वारा गालियों और तानों से आहत ट्रक चालक पिलर से फांसी लगाकर मर गया । पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले ट्रक चालक का शव मंदिर के बाहर पिलर से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला।
यह मामला थाना बिधनू के शिवगंज गांव का है। इस बीच सूचना पर मौके पर पहुंची बिधनू पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर कई साक्ष्य जुटाए।
जानकारी के मुताबिक शिवगंज निवासी सुरजन लाल कुशवाहा का बेटा 40 साल का दिलीप पहले ट्रक चलाता था। करीब पांच महीने पहले उसने ट्रक चलाना छोड़ दिया था और कानपुर की एक हैंडलूम दुकान में नौकरी करने लगा था। उसके परिवार में पत्नी प्रियंका, दो बेटे सुमित और कृष्णा तथा बेटी शुभी हैं।
परिजनों के मुताबिक, दिलीप को शराब पीने की लत थी। नशे की हालत में अक्सर घर में विवाद होता था।परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि कल सुबह भी शराब पीने को लेकर पत्नी से उसका विवाद हुआ था। इसके बाद दिलीप बिना किसी को बताए पना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ निकल गया था। देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला ,लेकिन आज मंगलवार सुबह गांव के बाहर खेतों की ओर गए ग्रामीण मंदिर के पास पहुंचे तो पिलर से दिलीप का शव लटका देखकर सन्न रह गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित कराया और शव नीचे उतरवाया। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही अगली कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button