हर्षित हत्याकांड की वजह दर्शन पुरवा के हिस्ट्रीशीटरों को पुलिस संरक्षण से भी जुड़ी होने की चर्चा

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां फजलगंज क्षेत्र में पुलिस चौकी से महज 50 कदम दूरी पर15 वर्षीय किशोर की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या के मामले में आरोपी अभी तक फरार है। उनकी तलाश में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पांच टीमें गठित कर दबिश दे रही है। घटना की वजह लड़की का विवाद बताया जा रहा है। वहीं इस पूरी घटना में चौकी पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। सूत्रों का दावा है कि घटना में इलाके के दो हिस्ट्रीशीटरों और उनके सहयोगी साथियों की भी अहम भूमिका है।
सूत्रों की माने तो उन्हीं लोगोँ फरार आरोपियों को शराब पिलाकर किशोर की हत्या के लिए प्रेरित किया था, जिसके फलस्वरुप ही इलाके में दहशत का कारण बनी इस घटना को अंजाम दिया गया। खास बात यह भी हिस्ट्रीशीटरों और उनके सहयोगी साथियों के खिलाफ पूर्व में भी अनेक शिकायतें की गईं लेकिन स्थानीय चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाही नही की । चर्चा है कि इसी वजह से हत्या की इस घटना को भी अंजाम दे दिया गया। साथ ही घटना में चौकी पुलिस की भी भूमिका पूरी तरह से संदिग्ध बताई जा रही।
कुल मिलाकर हर्षित की बीच सड़क पर हत्या करने वाले हमलावरों के दुस्साहस से इलाके में दहशत है। वारदात के घंटों बाद भी लोग पुलिस के सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। कोई छज्जे से तो कोई दरवाजे की आड़ से पुलिस अधिकारियों की गतिविधियां देख रहा था। लोगों का कहना था कि हमलावरों के मन में चौकी पुलिस का कोई खौफ नहीं था। दबी जुबान में लोगों ने कहा कि आज हर्षित मारा गया है। कल किसी और का भी नंबर आ सकता है मतलब अब थाना-चौकी पुलिस पर भरोसा नहीं रहा। हर्षित जान बचाने के लिए बीच सड़क पर चीखता और संघर्ष करता रहा, लेकिन चौकी के दरोगा और सिपाही कहां थे, कोई कुछ नहीं कर पाया।
इलाकाई लोगों के मुताबिक, काफी समय बाद क्षेत्र में इतनी बड़ी वारदात हुई है, लेकिन इसे भूलने में वर्षों लग जाएंगे। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी पेशेवर अपराधी हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सर्वधर्म चौक के पास चाट-पकौड़ा बेचने वाले की बेटी की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया। हर्षित के पिता ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों के साथी सहयोगी बताए जाने वाले आरोपियों में एक जरीब चौकी स्थित लस्सी की दुकान पर काम करता है। उसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल इलाके में दहशत के बीच पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button