इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ अकाउंटेंट्स (IFAC) का बोर्ड सदस्य चुना गया
• तेलुगु राज्य से IFAC बोर्ड में चुने जाने वाले पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट
कोरिया के सियोल में 17 नवंबर 2026 को आयोजित IFAC काउंसिल की बैठक में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के अध्यक्ष CA प्रसन्ना कुमार डी को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ अकाउंटेंट्स (IFAC) का बोर्ड सदस्य चुना गया है। CA कुमार का चयन तीन साल (नवंबर 2026 से नवंबर 2029) की अवधि के लिए हुआ है। ICAI के उपाध्यक्ष CA मंगेश किनारे IFAC बोर्ड में उनके तकनीकी सलाहकार (Technical Advisor) के रूप में काम करेंगे।
इसके साथ ही बैठक में IFAC ने ऑस्ट्रेलिया की सुश्री टैरिन रल्टन को अपना अध्यक्ष (President) और अमेरिका की सुश्री कैथरीन बाइन को उपाध्यक्ष (Deputy President) चुना गया। इनका कार्यकाल दो साल का होगा।
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ अकाउंटेंट्स (IFAC) का बोर्ड IFAC का संचालन करता है और इसके कामकाज की देखरेख करता है। इस बोर्ड में IFAC के अध्यक्ष (जो बोर्ड की अध्यक्षता करते हैं) और IFAC काउंसिल द्वारा चुने गए 22 सदस्य शामिल होते हैं। बोर्ड के सदस्य स्वयंसेवक (volunteers) के रूप में काम करते हैं और अकाउंटेंसी पेशे के विभिन्न क्षेत्रों और अलग-अलग देशों/क्षेत्रों का अनुभव अपने साथ लाते हैं। इसके जरिए वे IFAC के मिशन को पूरा करने में मदद करते हैं, जिसका उद्देश्य वैश्विक अकाउंटेंसी पेशे को मजबूत करना और जनहित में काम करना है।



