गुप्तांग सहित पूरे शरीर को गोद कर कानपुर में 13 साल के बच्चे की हत्या

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। इंसान दिखने वाले लोगों में दिल दहलाने की हद तक राक्षसी प्रवृत्ति भी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसी ही राक्षसी प्रवृत्ति वाले दरिंदों ने गुप्तांग सहित पूरे शरीर को धारदार हथियार से गोद कर13 साल के बच्चे की हत्या कर दी। वह एक प्रॉपर्टी डीलर का बेटा था और घटना को अंजाम देने के पहले उसे 10 लख रुपए की फिरौती भी मांगी गई थी और जब फिरौती नहीं मिली तभी दरिंदों ने इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
यह घटना अरौल थाना क्षेत्र की है । यहां एक गांव निवासी दो युवक 13 साल के दोस्त को बहला फुसलाकर गांव के खंडहर में ले गए। वहां बंधक बनाकर कुकर्म किया। दरिंदों ने विरोध करने पर किशोर का रस्सी से गला कस दिया। इसके बाद उसके सिर पर सरिये से वार कर खोपड़ी खोल डाली। पूरा शरीर पेचकस से गोदकर मार डाला। उसके शरीर पर चोट के 90 निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम में इसका खुलासा हुआ।
पुलिस के मुताबिक दरिंदों ने हाथ पैर तोड़ने के साथ गुप्तांग को भी चोट पहुंचाई। हत्या के बाद शव को हाईवे के पास 40 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। पुलिस से बचने के लिए घटना को अपहरण का रूप देने की साजिश रची।
इसके तहत किशोर के मोबाइल से उसके पिता को 10 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज भेजा। पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला खुल गया। सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से घटना को अंजाम देने वाले किशोर के दोस्त और इसी गांव के निवासी अजहर उर्फ अज्जू और नजर अली उर्फ हुसैनी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के खिलाफ गांव में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ जबरदस्त रोष भी व्याप्त है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही
घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button