उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर ईओयू की रेड

-2 करोड़ से भी ज्यादा अवैध संपत्ति की अर्जित

भारत पोस्ट संवाददाता
पटना। बिहार के सीवान जिले के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर ईओयू की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी पटना, मुंगेर और सीवान जिले में हो रही है। सुबह.सुबह ईओयू की टीम उत्पाद निरीक्षक के ठिकानों पर पहुंची। यह पूरा मामला आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़ा हुआ है।
पूरे मामले के बारे में बताया जा रहा है कि सीवान जिले के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला आर्थिक अपराध इकाई थाने में दर्ज किया गया था। इसके बाद कोर्ट से परमिशन मिलते ही ईओयू की टीम गुरुवार की सुबह.सुबह 5 ठिकानों पर छापेमारी के लिए पहुंची। फिलहाल सभी ठिकानों पर नगद, जेवरात और डॉक्युमेंट्स खंगाले जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध इकाई थाना में जो प्राथमिकी दर्ज की गईए उसमें बताया गया कि अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ सत्यापन के दौरान 2 करोड़ 36 लाख 31 हजार रूपये आय से अधिक सम्पति अर्जन करने का प्रथम दृष्टया सबूत पाया गया है। यह अंकेश कुमार के ज्ञात आय से लगभग 201.97 प्रतिशत अधिक है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच चल रही है। इसके बाद ही मामले में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button