प्रवासियों के सम्मान के लिए कटिबद्ध है भाजपा नेतृत्व – अनिल वर्मा
अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र :- बिहार दिवस पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भव्य रूप में एक भारत,श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करके भारतीय जनता पार्टी ने नया इतिहास रच दिया है।उक्त कथन भाजपा नेता और कला और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल वर्मा ने व्यक्त किए।अनिल वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों की पार्टी है और सभी वर्गों को उचित मान- सम्मान प्रदान करती है।बिहार दिवस पर आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन से समारोह की गरिमा को चार चांद लग गए।
अनिल वर्मा ने कहा कि प्रवासी साथियों ने हरियाणा में बिहार दिवस मनाने की कभी कल्पना भी नहीं की होगी जबकि भाजपा ने इसे हकीकत में बदलने का काम किया है।इस आयोजन ने बिहार की मिट्टी से जुड़े लोगों को उनके प्रदेश की अनमोल यादों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया है।
अनिल वर्मा ने कहा कि छठ पूजा के अवसर पर भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार ब्रह्मसरोवर के तट पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था।प्रवासियों के सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी सदैव अटल और समर्पित है।
अनिल वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली से अति प्रभावित नज़र आए। भारी संख्या में प्रवासियों की उपस्थित से कार्यक्रम की शोभा और अधिक बढ़ गई थी।समारोह के सफल आयोजन पर अनिल वर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी, बिहार भाजपा प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव,कार्यक्रम संयोजक रवि
बत्तान , धर्मवीर मिर्जापुर, सुभाष कलसाना, रविंदर सांगवान, राजीव राय, जसविंदर, गुलशन, वंदना गौरी,अनु, भारती, पूनम, ललित, शैलेश, सुनील,दीपक,विजय,मेघराज,
मनीष,राजेश सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी।


