बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने पेश की खुशहाल हरियाणा की तस्वीर -कैलाश सैनी

 

अश्विनी वालिया ब्यूरो चीफ
कुरुक्षेत्र :- विधानसभा बजट सत्र के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भाजपा के कला व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल वर्मा ने मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रतिनिधि कैलाश सैनी से भेंटकर शुभकामनाएं प्रेषित की।इस भेंट के दौरान कैलाश सैनी ने कहा कि बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रगति- पथ पर बढ़ते हुए हरियाणा की शानदार तस्वीर पेश की है।
इस औपचारिक भेंट के दौरान जिला संयोजक अनिल वर्मा ने कहा कि आज हरियाणा ही नहीं बल्कि सारे भारत के अंदर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्य कुशलता और विनम्रता की मिसाल पेश की जा रही है।अनिल वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के महाराष्ट्र,दिल्ली राज्यों में चुनावी दौरों ने भाजपा के पक्ष में जो माहौल तैयार किया था उसने विपक्षियों को हराने में प्रभावशाली भूमिका निभाई थी।अनिल वर्मा ने कहा कि मौजूदा बजट सत्र में वित्त मंत्री के रूप में पहला बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश को विकास के अनेकों तोहफ़े दिए हैं।महिलाओं के हित में भी अनेकों महत्वपूर्ण घोषणाएं करके आधी आबादी के प्रति अपना नजरिया स्पष्ट कर दिया है।इसके अतिरिक्त गरीब,युवा और किसानों के हित के साथ- साथ राज्य के संपूर्ण ढांचागत विकास में भी अनेकों कल्याणकारी घोषणाएं करके मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बजट- सत्र को यादगार बनाने का कार्य किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button