राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 21 दिसम्बर को राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन
कोटपूतली, आगामी 21 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटपूतली-बहरोड़ की सचिव डिम्पल जंडैल की अध्यक्षता में जिले के राजस्व अधिकारियो के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्धेष्य आगामी लोक अदालत में राजस्व प्रकरणों का अधिकाधिक निस्तारण किया जाना रहा। इस मौके पर लोक अदालत में अधिकाधिक राजस्व प्रकरणों के निस्तारण की योजना पर चर्चा की गई। सचिव डिम्पल जंडैल ने अधिकारियों को अधिकाधिक राजस्व प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करने के निर्देश दिये। इस दौरान एडीएम ओमप्रकाश सहारण, एएसपी नाजिम अली खान, एसडीएम रामावतार मीणा समेत अन्य मौजूद रहे।




