दिल्ली में चार प्रत्याशियों को समर्थन देने की घोषणा की।

मीनाक्षी चौधरी
पत्रकार।

नयी दिल्ली, 7 मई 2024 (एजेंसी)।अखिल भारतीय मिथिला राज्य संघर्ष समिति ने दिल्ली में कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता एवं उत्तर पूर्वी से प्रत्याशी कन्हैया कुमार,पश्चिमी दिल्ली से आप के महाबल मिश्रा, उत्तर पश्चिमी से कॉंग्रेस के उदित राज एवं मिथिला के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहीं स्व.सुषमा स्वराज की पुत्री एवं नयी दिल्ली से भाजपा की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज को समर्थन देने की आज घोषणा की।

समिति के अन्तरराष्ट्रीय आयोजन प्रो.अमरेन्द्र झा एवं फिल्म अभिनेता अंजनी कुमार ने यहां पत्रकारों से बातचीत में इस आशय की घोषणा की। इस मौके पर मिथिला आंदोलनकारी प्रदीप झा,श्रीमती मीरा झा, सजन झा एवं मोहम्मद मुन्ना मौजूद थे।

प्रो.झा ने कहा कि ये प्रत्याशी पृथक मिथिला राज्य के पक्षधर रहे हैं, इसलिए लोक सभा के इस चुनाव में समर्थन देने का निर्णय लिया गया हैं। उन्होंने कहा कि सौभाग्य की बात यह है, कि श्री कुमार एवं श्री मिश्रा मिथिला के निवासी भी हैं। एल.एस।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button