पश्चिमी जिला के तिलक नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन ।

 

नई दिल्ली -ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश एवं सरहद पर भारतीय सेना द्वारा दिखाये गये बहादुरी एवं पराक्रम के सम्मान में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ के बैनर तले श्री सनातन धर्म मन्दिर *(कत्याल मन्दिर) से तिलक नगर मार्किट तक तिरंगा यात्रा आज निकाली गई .

इस तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में पश्चिमी जिला की जनता एवं आम नागरिक शामिल रहे इस तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के नागरिकों को संबोधित करने हेतु एवं युद्ध का सारा वाक्या एवं देश के सैनिकों के बहादुरी के किस्से सुनाने के लिए पश्चिमी दिल्ली लोकसभा की सांसद कमलजीत सहरावत ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया उनके साथ कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी, वरिष्ठ नेता राजीव बब्बर, तिलक नगर से विधायक प्रत्याक्षी श्वेता सैनी, पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी, महामंत्री कुनाल साहनी, संतोष गुप्ता, देवेन्द्र मोहन कत्याल, सत्यनारायण डंग ,हरिश ओबरॉय, पूर्व मेयर नरेन्द्र कुमार चावला,सुभाष आर्य,राजकुमार फुलवारियां, स्वाती वर्मा, अनमोल कत्याल रविन्द्र सिंह सोनू, चरनजीत सिंह, अमरजीत सिंह अमर आदि मौजूद रहे, तिंरगा यात्रा के मार्ग में आम जनता ने फूलो की वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और जगह-जगह इस तिंरगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया इस यात्रा में शामिल सभी लोगों के हाथों में तिरंगे झंडे थे और देश भक्ति के गीत गाते हुए सभी आगे बढ़ रहे थे।सात मंजिला मन्दिर तिलक नगर, उग्रसेन मार्केट,मेन मार्केट तिलक नगर में भी जोरदार स्वागत किया गया यात्रा में शामिल सभी लोगों ने देश के सैनिकों का आभार जताया और उनकी बहादुरी की प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button