अपराधियों के पीछे पड़ी सीपी अखिल की नेतृत्व कुशलता ,रंगदारी के लिए गोलियां चलाने वाला शातिर मुठभेड़ में गिरफ्तार

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल मोर्चा खोले पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार की अगुवाई वाली कमिश्नरेट पुलिस ने दक्षिणी क्षेत्र के गोविंद नगर में मुठभेड़ के दौरान शातिर अपराधी को पर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली। उसके पास से तमंचा कारतूस और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। अब पुलिस मौके से फरार हुए उसके साथी की भी तलाश कर रही है।
अवगत कराते चलें कि बीती 8 जून को इसी शातिर अपराधी ने अपने साथी के साथ मिलकर बिल्हौर में आभूषणों की दुकान खोले थाना गोविंद नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक प्रतिष्ठित व्यापारी अनिल गुप्ता पर दुकान बंद कर कार से घर लौटते समय 50 लाख की रंगदारी की मांग को लेकर न केवल उनका पीछा किया था बल्कि एक दो बार कॉल करने के साथ ही गोलियां चलाकर जानलेवा हमला भी किया था।
इस गंभीर प्रकरण के दृष्टिगत थाना गोविंद नगर में सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर तत्काल प्रभाव से पुलिस आयुक्त अखिल कुमार के निर्देशन में गठन कर चार विशेष टीमों क्राइम ब्रांच मुख्यालय, दक्षिण जोन क्राइम ब्रांच, सर्विलांस तथा थाना गोविंद नगर पुलिस को लगाया गया था।
इस बीच गोविंद नगर के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह की अगुवाई में ,अतिरिक्त इंस्पेक्टर अभय सिंह रतन लाल नगर चौकी प्रभारी मनीष चौहान, मिल्क बोर्ड प्रभारी मोहित राणा, रेलवे कॉलोनी प्रभारी धन सिंह ,गोविंद नगर चौकी प्रभारी शिवा सिंह, उप निरीक्षक रवीश सिंह, अजय कुमार, अमित फौजदार मनीष सिंह, गुरशरण दुबे कांस्टेबल गौरव और विष्णु कुमार की टीम सीसीटीवी कैमरों के साथ ही सर्विलांस के जरिए भी बदमाशों का लोकेशन पता लगाने में जुटी रही अंततः इस परिश्रम का परिणाम तब सामने आया जब बड़ी वारदात को अंजाम देने की सूचना पर रोकने के बावजूद भी मोटरसाइकिल से भागने के दौरान बचने के लिए इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह की अगुवाई वाली टीम पर इस अपराधी और उसके साथी ने हत्या के इरादे से फायरिंग शुरू कर दी ,जिसके जवाब में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली पैर में लगने से मोटरसाइकिल समेत गिरने पर दक्षिण क्राइम ब्रांच एवं गोविंद नगर पुलिस ने अनुज तिवारी पुत्र हरवंश तिवारी निवासी आनंद नगर, थाना रावतपुर को तमंचे और कारतूसों समेत गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली। अब पुलिस 50 लाख की रंगदारी के लिए व्यापारी पर गोली चलाने की घटना में संलिप्तता स्वीकार करने वाले मुठभेड़ में गिरफ्तार अपराधी अनुज तिवारी के फरार साथी छोटू की भी तलाश कर रही है।
मुठभेड़ की सूचना मिलने पर दक्षिण के अपराधियों पर शिकंजा करने में लगातार जुटे डीसीपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियों का उत्साह वर्धन भी किया। माना जा रहा है कि इस साहसिक कार्रवाई से व्यापारिक समुदाय में व्याप्त भय एवं आक्रोश का वातावरण समाप्त होगा।
कुल मिलाकर सफल नेतृत्व कुशलता वाले तेजतर्रार और व्यवहार कुशल पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार की अगुवाई वाली यह कार्यवाही कमिश्नरेट पुलिस की तत्परता, सजगता एवं दृढ़ संकल्प का भी विशुद्ध प्रगाढ़ परिचायक भी है। जिसके तहत स्पष्ट संदेश भी दिया गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button