ऑपरेशन कनविक्शन के तहत पुलिस की बड़ी कामयाबी सिर्फ 13 माह में नाबालिक से रेप के दोषी को उम्र कैद
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा दिये गये आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित वियवर्गीय के निर्देशन में जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैज्ञानिक विधि से साक्ष्य संकलन एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए “Operation Conviction” कार्ययोजना के तहत मॉनीटरिंग सेल में नियुक्त अधि0/कर्म0गण/पैरोकार द्वारा मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी व साक्ष्य हेतु महत्वपूर्ण गवाहों को प्रस्तुत कराकर न्यूनतम समय में अधिकतम सजा दिलाये जाने की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में *थाना देवा* पर *नाबालिग से बलात्संग* के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 319/2024 धारा 376ए0बी0 भादवि व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त *अजय गौतम* पुत्र रामखेलावन निवासी पीड थाना देवा जनपद बाराबंकी को उपरोक्त धाराओं में मा0 न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) कोर्ट नं0-44 बाराबंकी द्वारा दोषसिद्ध करते हुए *आजीवन कारावास व 20,000/- रूपये के अर्थदण्ड* से दण्डित किया गया। उक्त कार्यवाही से जनता में न्याय के प्रति विश्वास बढा तथा पुलिस पैरवी के इस प्रयास की जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। *उपरोक्त अभियोग श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे महिला सम्बन्धी/जघन्य सनसनीखेज अपराध के तहत चिन्हित अभियोग है।*
*संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 21.05.2024 को थाना देवा पर वादी द्वारा अभियुक्त अजय गौतम पुत्र रामखेलावन निवासी पीड थाना देवा जनपद बाराबंकी के विरुद्ध वादी की नाबालिग लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में सूचना दी गई। उक्त सूचना के आधार पर थाना देवा पर मु0अ0सं0-319/2024 धारा 376ए0बी0 भादवि व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। तत्कालीन विवेचक द्वारा साक्ष्य संकलन कर वैज्ञानिक विधि से विवेचना पूर्ण कर अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया ।
*पुलिस/अभियोजन टीम-*
1- श्री योगेन्द्र सिंह, श्री अजय सिंह, श्री पुरूषोत्तम मिश्रा अभियोजक अधिकारी ए0एस0जे0-44 जनपद बाराबंकी
2-निरीक्षक श्री विनोद कुमार यादव प्रभारी मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
3-हे0का0 अमर बहादुर सिंह मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
4-म0का0 प्रतिमा द्विवेदी, म0का0 अंशू द्विवेदी मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
5-का0 आदर्श कुमार मिश्रा, का0 नीरज कनौजिया मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
6-हे0 का0 महेन्द्र वर्मा पैरोकार देवा जनपद बाराबंकी
7-कोर्ट मो0 हे0का0 आलोक कुमार कोर्ट नं0-44 जनपद बाराबंकी



