पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी श्रावण मास मेला के अवसर पर लोधेश्वर धाम महादेवा मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी * पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा आगामी श्रावण मास मेला के अवसर पर थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण व जिलाधिकारी सीतापुर व पुलिस अधीक्षक सीतापुर के साथ संयुक्त रूप से काँवड़ यात्रा मार्ग चहलारी घाट ब्रिज का भी निरीक्षण किया गया- आज दिनांक 11.07.2025 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत लोधेश्वर महादेवा मंदिर में लगने वाले श्रावण मास मेला/ कांवड़ यात्रियों/श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। कावंड यात्रा के दौरान कावंड़ियों/ श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों के रूट डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों/पार्किंग की व्यवस्था व राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनवरत प्रकाश की व्यवस्था एवं पुलिस पिकेट एवं पेट्रोलिंग के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये।
इस दौरान जिलाधिकारी सीतापुर श्री अभिषेक आनन्द, पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय व पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद सीतापुर थाना थानगांव क्षेत्रान्तर्गत काँवड़ यात्रा मार्ग चहलारी घाट ब्रिज पर यातायात/रूट व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।




