भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा सरकारी अस्पताल में किया गया मरीज के लिए खिचड़ी एवं फल वितरण
अश्विनी वालिया
भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र की तरफ से आज जन सहयोग संस्था द्वारा निरंतर चलाई जा रही सेवा स्थानीय सरकारी सिविल अस्पताल में वहां के मरीज और उनके अटेंडेंटस के लिए खिचड़ी एवं फल वितरण का कार्यक्रम किया गया । इस कार्यक्रम में लगभग 200 मरीज और उनके रिश्तेदार को सुबह का भोजन उपलब्ध कराया गया । भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र के सदस्य सुबह 6:00 बजे ही इस कार्यक्रम के स्थान पर पहुंच गए थे । वहां पर उपस्थित लोगों ने भारत विकास परिषद के इस कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की । इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शाखा अध्यक्ष विजयंत बिंदल, शाखा सचिव बलजीत चावला, प्रांतीय महासचिव अतुल गोयल, प्रवीण घई , प्रवीण सिंगला, रमेश गुलाटी, डॉ जवाहरलाल ,मनोज सेतिया, अखिलेश गुप्ता,सुशील सूद , रमेश डांडा, जयप्रकाश, पंवार,आशीष गर्ग,बलबीर सिंह, आशा ढलवाल ,सुनीता सेतिया ,रेनू चांदना आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे । आज के कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रवीण सिंगला जी और कप्तान गुप्ता जी रहे
शाखा के अध्यक्ष विजयंत बिंदल ने जन सहयोग संस्था द्वारा निरंतर चलाए जा रहे सेवा के कार्यों प्रशंसा की और भविष्य में संस्था के सेवा कार्यों में किसी भी प्रकार की सहायता व भागीदारी के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की और भारत विकास परिषद लगातार सेवा समर्पण सहयोग समरसता को ध्यान में रखते हुए भारत के नन्हे मुन्ने बच्चों को सेवा कार्यों में अग्रसर रहने के लिए प्रेरित करती प्रेरित करती है और करती रहेगी।



