सवाल – बाराबंकी बस अड्डे पर आखिर , यात्रियों को कीचड़ से कब? मिलेगी निजात

 

बलवान सिंह

बाराबंकी राजधानी लखनऊ की सीमा से सटा बाराबंकी शहर के पुराने बस अड्डे पर आखिरकार एक सवाल ! यात्रियों को कीचड़ से कब छुटकारा मिलेगा ? बीते कई सालों में भी पूर्व सरकार से अब तक बस अड्डे को कीचड़ से कोई निजात नहीं दिलवा पाया है।

हकीकत यह है कि बरसात में बसों से उतरते ही यात्रियों का पहला पांव कीचड़ में पड़ता है। कई वर्षों से यह बस अड्डा बरसात में कीचड़ से भर जाता है परन्तु बिडम्बना देखियें कि नगर का एकमात्र पुराना बस अड्डा परन्तु आज भी अन्य प्रदेशों या जिले से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों का कीचड़ स्वागत कर रहा है। सबसे बड़ा सवाल कब मिलेगा यात्रियों इस समस्या से निजात ? बेमौसम की बरसात हो या बरसात में बस अड्डा कीचड़ से लबालब हो जाता है। यहां पहुंचने पर बस से उतरते ही पहला कदम कीचड़ में पड़ने से यात्री यहां के प्रशासन व प्रबंधन को कोसते नजर आते हैं। बस से आना जाना कितनी सामान्य बात हैं, लेकिन पहला कदम रखना मुश्किल होता हैं । बशर्ते ! यात्रियों को कहते सुना जाता हैं कि क्या यही है बाराबंकी का विकास ?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button