थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा रास्ता भटक कर आयी मानसिक विक्षिप्त महिला को सकुशल परिजनों के किया गया सुपुर्द-

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* सूचना प्राप्त हुई कि एक मानसिक विक्षिप्त महिला थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत रास्ता भटक कर आ गयी है। उक्त सूचना पर थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा मानसिक विक्षिप्त महिला को संरक्षण में लिया गया। पुलिस द्वारा महिला के परिजनों के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त महिला ग्राम गभियाए थाना अलापुर जनपद बदायूं की रहने वाली है। थाना फतेहुपर पुलिस द्वारा सी-प्लान एप के माध्यम से परिजनों से संपर्क स्थापित कर आज दिनांक 18.07.20205 को उक्त महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस का आभार प्रकट कर भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। उक्त कार्य में उ0नि0 श्री मनोज राना व महिला आरक्षी गुड़िया सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button