लोधेश्वर धाम महादेव मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, हर हर बम बम के उद्घोष से गुंजायमान रहा मेला क्षेत्र

*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*

रामनगरबाराबंकी क्षेत्र के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर धाम महादेवा में आज सावन के दूसरे सोमवार को भक्तों का अपार जनसमूह उमड़ पड़ा।रविवार से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू रहा। सभी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर जलाभिषेक करने के लिएबम बम भोले के उद्घोष करते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सावन मेले में लोधेश्वर महादेवा में लाखों श्रद्धालुओं ने शिव जी का जलाभिषेक कर मंगल कल्याण की कामना की। हर-हर बमबम के उद्घोष के साथ पूरा मेला क्षेत्र गुंजायमान रहा।

*बैरिकेटिंग के चलते मायूस रहे दुकानदार*

मेला क्षेत्र में हुई जबरदस्त वैरीकेटिंग के चलते दुकानदार मायूस रहे ।कई दुकानदारों ने बताया कि जबरदस्त बैरिकेटिंग कर दिए जाने से बिक्री पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। कई दुकानदारों ने जब जबरदस्त बैरिकेटिंग देखी तो दुकानों का ताला ही नहीं खोला।

*जगह-जगह आयोजित हुए भंडारे*

मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सेवा में तमाम धर्मावलंबियों ने भंडारे आयोजित किये । पूड़ी सब्जी ,छोला, बूंदी , खीर आदि का भंडारा श्रद्धालुओं की सेवा हेतु धर्मावलंबियों द्वारा चलाए गए।

*केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर दिनभर जाम से जूझते रहे लोग*

रामनगर से महादेवा मार्ग पर समपार रेलवे क्रॉसिंग संख्या 303 केसरीपुर में दिनभर जाम से लोग जूझते रहे। घंटों जाम में फंसने के बाद श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए महादेवा पहुंचे। केसरीपुर रेलवे क्रासिंग पर दिन भर लंबी लगी भीषण जाम के कारण क्षेत्रीय लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हमीरपुर, औरैया ,जालौन और उरई आदि दूर दराज से आए हुए तमाम श्रद्धालुओं ने कहा कि यदि इस केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बन जाए तो हम सभी श्रद्धालुओं समेत क्षेत्रीय जनों को भी आवा गमन में सुविधा हो। स्थानीय लोगों में भी केसरीपुर सम पार फाटक संख्या 303 पर ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग की है।
*चप्पे चप्पे पर रही प्रशासन की पैनी नजर*

मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था हेतु सीसीटीवी कैमरे समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ।रविवार को देर शाम बाराबंकी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक समेत रामनगर तहसील व पुलिस प्रशासन समेत तमाम आला अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए निर्देशित भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button