APK फाइल के माध्यम से व फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर साइबर फ्राड किए जाने के सम्बन्ध में साइबर सेल, बाराबंकी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संपूर्ण धनराशि कुल 91,516/- रूपये को दोनों आवेदकों के खाते में वापस कराया गया-

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी साइबर सेल जनपद बाराबंकी को ऑनलाइन 1930 के माध्यम से प्राप्त सूचना जिसमें 1. मो0 महताब पुत्र मोहम्मद हलीम निवासी भुनाई पोस्ट उस्मानपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा रिमोट शेयरिंग APK फाइल डाउनलोड कराकर 74,516 /- रूपये का फ्रॉड व 2.राजीव कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम छतूरा थाना कोठी जनपद बाराबंकी के साथ फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर अश्लील वीडियो देखने के नाम पर 17,000/- रूपये का साइबर फ्रॉड किए जाने के सम्बन्ध में उल्लेख किया गया।
संदर्भित प्रकरणों में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सौरभ श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल/थाना द्वारा तत्काल बैंक/मर्चेंट से पत्राचार कर खाता होल्ड कराकर सम्पूर्ण धनराशि कुल 91,516/- रूपये दोनों आवेदकों के खाते में वापस कराया गया।

*पुलिस टीम-*
1- निरीक्षक श्री विनय प्रकाश राय प्रभारी साइबर सेल जनपद बाराबंकी
2-निरीक्षक श्री संजीव कुमार यादव प्रभारी साइबर थाना जनपद बाराबंकी।
3-उ0नि0 श्री इफलाक अहमद
4-आरक्षी सुधाकर, आरक्षी राजन यादव,आरक्षी अभिषेक चपराणा
5-आरक्षी अंकुश, आरक्षी पंकज सिंह, आरक्षी अनुराग सिंह, आरक्षी अंकित कुमार ।
6- मo आo मोहिनी तिवारी, मo आo मधु भारती साइबर थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button