नवयुवक सेवा दल समसा की ओर से नि:शुल्क सेवा शिविर

 

शकील बेग

नावकोठी, बेगूसराय। पवित्र मास श्रावण में सिमरिया धाम से जल लेकर बाबा हरीगिरिधाम गढ़पुरा जा रहे कांवड़ियों की सेवा में लगातार नवयुवक सेवा दल के द्वारा कांवरिया पथ के हरसन पुल शिव मंदिर के प्रांगण में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें निःशुल्क शुद्ध पेयजल, गर्म पानी, चाय, फल और दवाई की व्यवस्था कर तमाम शिवभक्तों का सेवा किया जा रहा है। सेवा दल के अध्यक्ष गौतम गोस्वामी ने कहा कि भक्तों के प्रति सच्ची श्रद्धा और सेवा का अनुपम दृश्य ने हम सभी को आह्लादित किया। वहीं संगठन प्रभारी मनीष पाठक ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी बात को लेकर हमारी संस्था निःशुल्क सेवा करती है। सेवा करने वाले भक्तों में पंकज जयसवाल, सुमन कुशवाहा, दीपक कानू, रामबोल सिंह, अमित पुष्पम, विकाश मलिंगा, रानी गोस्वामी, संगीता देवी, विकाश कुमार, राम कुमार सहित अन्य भक्तों के द्वारा सेवा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button