पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण कार्य:सिंह।

राज कुमार
वरिष्ठ पत्रकार।

समस्तीपुर,27 फरवरी2024 (एजेंसी)।उजियारपुर के पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह ने कहा है,कि पत्रकारिता एक बहुत ही चुनौती पूर्ण कार्य है क्योंकि पत्रकार अपना जीवन दांव पर लगा कर समाचार संकलन करते हैं।

श्री सिंह यहाँ स्थानीय दैनिक समाचार पत्र झंझट टाइम्स की ओर से आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि हमें पत्रकारों का इज्जत एवं सम्मान करना चाहिए।

श्री सिंह ने कहा कि मैं भी एक पत्रकार के रूप में कार्य कर चुका हूं। मैं 1991 में अपना कैरियर एक पत्रकार के रूप में प्रारंभ किया था और समाज के गरीबों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, छात्रों की आवाज को हमेशा पत्र के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया।

गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी डिग्री महाविद्यालय कर्पूरी ग्राम समस्तीपुर की सहायक प्राध्यापिका डॉ सीता कुमारी ने कहा कि पत्रकारिता एक कठिन एवं चुनौती पूर्ण कार्य है। आज हमारे देश की महिलाएं रेल चलाने, हवाई जहाज उड़ाने, सेना सहित सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं लेकिन पत्रकारिता के क्षेत्र में आधी आबादी की उपस्थिति नगण्य है।

उन्होंने कहा कि कहीं कहीं इक्का दुक्का महिला ही इस क्षेत्र में दिखाई देती हैं। इस क्षेत्र में महिलाओं को आगे आना चाहिए। महिलाओं को आगे लाने के लिए सरकार को भी पहल करनी चाहिए।इस मौके पर समाचार पत्र के प्रधान संपादक राज कुमार राय ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया।एल.एस।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button