मासिक निरीक्षण: सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने का डीएम ने दिया आदेश
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने ईवीएम/वीवी पैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनीष, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय सदर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के जिला स्तरीय प्रतिनिधि उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान ईवीएम/वीवी पैट वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जिला पदाधिकारी ने दिया। साथ ही वेयरहाउस में ईवीएम/वीवी पैट के भंडारण, रख-रखाव तथा सुरक्षा से संबंधित निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने के लिए प्रभारी पदाधिकारी (ईवीएम वेयरहाउस) एवं प्रभारी पुलिस पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिया गया। मौके पर लोजपा(रामविलास) के जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, माले के राजेश श्रीवास्तव, कांग्रेस के रंजीत कुमार आदि मौजूद थे।



