इफको-टोकिओ ने संजीव चोपड़ा को डायरेक्टर-ऑपरेशन्स के पद पर पदोन्नत कर लीडरशिप टीम को मजबूत किया
दिल्ली/ गुरुग्राम, 10 सितंबर, 2026: भारत की अग्रणी साधारण बीमा कंपनियों में शुमार इफको-टोकिओ जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (IFFCO-TOKIO GIC) ने श्री संजीव चोपड़ा को डायरेक्टर – ऑपरेशन्स के पद पर पदोन्नत करने की घोषणा की है। नई भूमिका में वे ऑपरेशनल क्षमता, गवर्नेंस फ्रेमवर्क और सांगठनिक क्षमताओं को मजबूत करने के साथ-साथ इफको-टोकिओ के सस्टेनेबल और ग्राहक-केंद्रित ग्रोथ पर लगातार ध्यान देने के प्रयासों में भी सहयोग करेंगे।
साधारण बीमा इंडस्ट्री में चार दशकों से अधिक की यात्रा में श्री चोपड़ा ने फाइनेंशियल स्ट्रैटेजी और प्लानिंग, अंडरराइटिंग, फाइनेंस और प्राइसिंग, इन्वेस्टमेंट और ट्रेजरी मैनेजमेंट, टैक्स स्ट्रैटेजी, री-इंश्योरेंस, गवर्नेंस, स्टेकहोल्डर मैनेजमेंट और रेगुलेटरी कंप्लायंस जैसे क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है। इंडस्ट्री के बदलते रेगुलेटरी, फाइनेंशियल और ऑपरेशनल माहौल की उनकी गहरी समझ ने उन्हें साधारण बीमा के कई पहलुओं में अहम योगदान देने में मदद की है।
वर्ष 2001 से इफको-टोकिओ जनरल इंश्योरेंस से जुड़े श्री चोपड़ा ने अपने कार्यकाल के दौरान कई अहम पदों पर काम किया है, जिनमें सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जैसे पद शामिल हैं।
इन वर्षों में उन्होंने कंपनी के फाइनेंशियल और ऑपरेशनल ढांचे को मजबूत करने और व्यापक ग्रोथ की यात्रा में योगदान देने में अहम भूमिका निभाई है।
पदोन्नति पर टिप्पणी करते हुए इफको-टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के एमडी और सीईओ श्री तात्सुया फुजीमोटो ने कहा, “संजीव दो दशकों से अधिक समय से इफको-टोकिओ की यात्रा का एक अहम हिस्सा रहे हैं। उनके व्यापक अनुभव, बीमा इंडस्ट्री की गहरी समझ और मजबूत वित्तीय विशेषज्ञता ने उन्हें कंपनी में एक भरोसेमंद और अनुभवी लीडर बनाया है। हमें पूरा भरोसा है कि अपनी नई भूमिका में वह हमारी ऑपरेशनल क्षमताओं को और मजबूत करेंगे, कार्यक्षमता को बढ़ाएंगे और इफको-टोकिओ की लगातार तरक्की और सफलता में अहम योगदान देंगे।”
पदोन्नति पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए डायरेक्टर-ऑपरेशन्स के तौर पर श्री संजीव चोपड़ा ने कहा, “दो दशकों से अधिक समय से इफको-टोकिओ के साथ जुड़े रहना मेरे लिए सम्मान की बात है, और मैं उस भरोसे और विश्वास के लिए आभारी हूं, जो इफको-टोकिओ परिवार ने मुझ पर जताया है। मैं कंपनी की निरंतर तरक्की और कामकाज में उत्कृष्टता में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।”
श्री चोपड़ा को साधारण बीमा के क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। अपने उत्कृष्ट करियर के दौरान उन्होंने फाइनेंशियल मैनेजमेंट, अंडरराइटिंग, इन्वेस्टमेंट, री-इंश्योरेंस, गवर्नेंस और रेगुलेटरी मामलों में दक्षता स्थापित की है। डायरेक्टर – ऑपरेशन्स के पद पर उनकी नियुक्ति से इफको-टोकिओ की लीडरशिप टीम और मजबूत हुई है, क्योंकि कंपनी अपनी ऑपरेशनल क्षमताओं को बेहतर बनाने और अपने ग्राहकों व स्टेकहोल्डर्स को लगातार वैल्यू देने का काम जारी रखे हुए है।
*इफको-टोकिओ जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के बारे में*
इफको-टोकिओ जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव (इफको) और जापान स्थित दुनिया की प्रमुख बीमा कंपनियों में से एक टोकियो मरीन ग्रुप के बीच 51:49 का संयुक्त उद्यम है। इफको दुनिया के सबसे बड़े उर्वरक निर्माताओं में से एक है और इसका पूर्ण स्वामित्व भारतीय सहकारी संस्थाओं के पास है।
इफको-टोकिओ जनरल इंश्योरेंस अपने व्यापक वितरण नेटवर्क के माध्यम से मोटर, स्वास्थ्य, यात्रा, होम और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा जैसे रिटेल उत्पाद तथा प्रॉपर्टी, मरीन और लायबिलिटी इंश्योरेंस जैसे कॉरपोरेट बीमा उत्पाद उपलब्ध कराता है।




