नेतृत्व की ओर बढ़ते कदम – सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल में अलंकरण समारोह सम्पन्न
अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र : सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल में भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें 25 हाउस का गठन कर उनके टीम कैप्टनों को पदक और दायित्व सौंपे गए। यह समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने की दिशा में एक प्रेरक पहल साबित हुआ। कार्यकर्म में मुख्य अतिथि, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष साहिल सुधा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, अलंकरण केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने का एक वादा है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सेवा भाव को अपनाने का आग्रह किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से चेयरमैन संदीप मारवाह ने कहा, अलंकरण समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व और संगठन क्षमता को विकसित करना है। स्कूल प्रबंधन चाहता हैं कि बच्चे न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। नवनियुक्त कैप्टनों ने भी संकल्प लिया कि वे अपने हाउस को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे और पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व निभाएंगे।
टीम कैप्टनों को संबोधित करते मुख्य अतिथि और विद्यालय प्रबंधन


