संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह को लेकर सोनू कुंडली ने दिया न्यौता
कार्यक्रम में केंंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले होंगे मुख्यातिथि : सोनू कुंडली
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 25 अप्रैल को आयोजित होगा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह
अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र 20 अप्रैल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 25 अप्रैल शुक्रवार आयोजित संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आज रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। कुंडली ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अप्रैल को ंविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह होगा जिसमें मुख्यातिथि के रूप में केंंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले होंगे। रवि सोनू कुंडली ने कहा कि कार्यक्रम के निमंत्रण के लिए आज कुरुक्षेत्र व शाहाबाद में सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से मिले और कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। कुवि में आयोजित समारोह को लेकर कार्यकत्र्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है लोगों ने विश्वास दिलाया कि वह अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके अलावा प्रदेश के मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार वालिया ने कहा कि रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र व अन्य क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है और लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे अवगत करवाया जा रहा है। कुंडली ने पिछले कई दिनों से प्रदेश के विभिन्न जिलों में दौरा कर रहे हैं और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रम का निमंत्रण दिया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कुंडली का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक व सामाजिक, व्यापारी, कर्मचारी वर्गों से अपील कि 25 अप्रैल को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन होगा जिसमें केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले जी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रह हैं।



