अपने-अपने ग्राम कचहरी में सुलह कराएं लंबित मामले: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभागार राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई सरपंचों और पंचायती राज पदाधिकारी की बैठक
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभागार में बेगूसराय जिले के सभी सरपंचों एवं पंचायती राज पदाधिकारी के साथ आगामी 13 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत और सुप्रीम कोर्ट के द्वारा चलाए जा रहे मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गयी। मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान 30 सितंबर 2025 तक आयोजित है। जिसमें सभी सुलहनीय वादों के निपटारे के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत की अध्यक्षता में बैठक ।
इस बैठक में सभी सरपंचों एवं पंचायती राज पदाधिकारी को प्रधान जिला जज ऋषिकांत ने निर्देश दिया कि अपने-अपने ग्राम कचहरी में जितने भी मामले सुलाह के आधार पर निपटारा हो सके, उन सभी मामलों को एडीआर भवन स्थित मेडिएशन सेंटर लाएं, जहां मेडिएटर उन सभी मामलों को निष्पादित करने में मदद करेंगें। साथ ही आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार अपने-अपने पंचायत में करें। मामले को अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत लाएं। जहां उन मामलों का निष्पादन किया जाएगा। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश करुणा निधि प्रसाद आर्या उपस्थित थे।



