गोपालपुर में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। एरी रेशम कीट पालन तकनीक से अवगत हुए किसान केंद्रीय रेशम बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की तत्वावधान में मेरा रेशम मेरा अभिमान राष्ट्रीय अभियान के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोपालपुर बेगूसराय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रेशम बोर्ड केंद्रीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रांची से पधारे वैज्ञानिक आशू कुमार ने किसानों को एरी रेशम होस्ट प्लांट अरंडी की खेती एवं प्रबंधन के साथ ही एरी रेशम कीट पालम की नई तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को सिल्क समग्र दो योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ एवं प्रावधानों की भी जानकारी दी। मौके पर राज्य रेशम निदेशालय मुजफ्फरपुर के महेश प्रसाद, राजेश कुमार के साथ ही बड़ी संख्या किसान उपस्थित थे।


