नगर दुर्गा पूजा महासमिति सचिव मंडल व समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। नगर दुर्गा पूजा महासमिति सचिव मंडल एवं अन्य दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक रविवार की देर शाम श्री नवदुर्गा मंदिर ट्रस्ट सार्वजनिक धर्मशाला गोला रोड में हुई। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष रामरतन कुमार ने की। बैठक का संचालन श्री नवदुर्गा मंदिर ट्रस्ट सार्वजनिक धर्मशाला गोला रोड के अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी कन्हैया झा ने किया। बैठक में सभी सदस्यों का स्वागत श्री नवदुर्गा मंदिर ट्रस्ट के सचिव उमेश कुमार ने किया।
सर्वप्रथम महासमिति के कोषाध्यक्ष विष्णुदेव झा ने आय-व्यय 2024 पेश किया। जिसे सर्वसम्मत हर्षध्वनि के साथ पारित किया गया। इस बैठक में शहर की 22 दुर्गा पूजा समिति उपस्थित हुई। सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर चुने गए। बैठक में पूजा समिति के प्रमुख ब्राह्मणों में राजीव मिश्रा बड़ी माँ दुर्गा स्थान नौरंगा, दयानंद मिश्र, दिनेश कुमार मिश्रा, विजयकांत झा, अवधेश मिश्र सर्वमंगला दुर्गा पूजा समिति लोहिया नगर, तुरंत मिश्र, शिवशक्ति मिश्रा, अमरनाथ झा, आचार्य आलोक झा, नगर दुर्गा पूजा महासमिति के सभी उपस्थित दुर्गा पूजा समिति की पदाधिकारी एवं ब्राह्मणों के राय विचार करने के बाद महासमिति की अध्यक्ष राम रतन कुमार और महासचिव आलोक कुमार मुन्ना ने संयुक्त रूप से दुर्गा पूजन तालिका की सर्वसम्मति से घोषणा की। महासमिति के संरक्षक ब्रजेश कुमार प्रिंस ने बताया कि शहर क्षेत्र के 25 दुर्गा पूजा समिति को मिलाकर नगर दुर्गा पूजा महासमिति है। जिसका उद्देश्य निष्ठापूर्वक पूजन करना और सभी पूजन कार्यक्रम एक साथ करना मेला में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य कार्य करना इसका मूल उद्देश्य है।
महासमिति के अध्यक्ष रामरतन कुमार ने बताया कि जल्द ही महासमिति का प्रतिनिधि मंडल दुर्गा पूजा से संबंधित समस्याओं को जिला प्रशासन को अवगत कराया जायेगा। साथ ही यह निर्णय लिया गया है कि शहर में ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार प्रसारित किया जाएगा और छोटा पोस्टर भी बंटवाया जाएगा। नगर दुर्गा पूजा समिति शहर वासियों और सभी पूजा समितियां से अपील करती है कि दिये गये पूजन कार्यक्रम को एक साथ मनावें। इस बैठक में 22 दुर्गा पूजा समिति और 10 ब्राह्मण उपस्थित थे। बैठक में रामरतन कुमार, उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर, आलोक कुमार मुन्ना, संरक्षक दिलीप कुमार सिन्हा व ब्रजेश कुमार प्रिंस, मीडिया प्रभारी कन्हैया झा, राजन सिन्हा, राजेश कुमार राजा, जितेंद्र कुमार, कुंदन कुमार, विजय ठाकुर, भोला कुमार, रामनरेश पासवान, रमेश पासवान, कमलदेव पासवान, विनोद कुमार पासवान, पंकज भगत, गौरव राणा, पारस कुमार, फिरायालाल, उमेश कुमार, शंकर कुमार, राम अवतार सोनी, राजेश हिसारिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।




