महाकाल धाम मंदिर में असामाजिक तत्वों ने तोड़ी तीन मूर्तियां, जांच में जुटी पुलिस

 

शकील बेग

नावकोठी, बेगूसराय संवाददाता।
डफरपुर पंचायत के कमलपुर बांध स्थित महाकाल धाम स्थित मंदिर में बुधवार की रात असामाजिक तत्वों ने तीन मूर्तियों को तोड़ दिया। गुरुवार की सुबह पूजा करने कमलपुर निवासी पुजारी बबन साह गये तो देखा कि मूर्तियां टूटी है। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी और ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी को दी। मौके पर एसपी मनीष, एसडीपीओ मंझौल नवीन कुमार, अंचलाधिकारी सूरज कुमार, थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, सब इंस्पेक्टर विश्वजीत, रणजीत कुमार सहित पुलिस बल पहुंचकर मामले की तहकीकात किये। एसपी मनीष ने छतौना ठाकुरबाड़ी के महंथ रामप्रिय दास, डफरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ई रंजीत कुमार, उपमुखिया राज कुमार सिंह उर्फ हुलो सिंह, पहसारा निवासी भाजयुमो नेता शिवम वत्स सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी से हर बिन्दुओं पर चर्चा की और उसकी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर बिन्दुओं पर तफ्तीश की जा रही है। ऐसे असामाजिक तत्व बख्शे नहीं जाएंगे। स्थिति नियंत्रण में है। मुखिया प्रतिनिधि ई रणजीत कुमार ने कहा कि आपसी सदभाव कायम है। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी सदभाव और सौहार्दता बनाये रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button