बोलने या सोचने से नहीं बल्कि करने से होगा राष्ट्र निर्माण: सर्वेश कुमार

गंगा ग्लोबल बीएड कॉलेज रमजानपुर में मनाया गया में शिक्षक दिवस

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन रमजानपुर में सत्र 2024-26 और 2025-27 के प्रशिक्षुओं ने शुक्रवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया। मुख्य अतिथि सह संस्थान के निदेशक व विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उसके बाद डॉ. राधाकृष्णन के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। छात्रा प्रिया कुमारी और अनुप्रिया ने सरस्वती वन्दना तथा गुरु वंदना की प्रस्तुति दी। मौके पर विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार ने प्रो. अमर कुमार द्वारा बनाए चित्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण बोलने या सोचने से नहीं होगा, बल्कि करने से होगा। प्रशिक्षुओं से कहा कि आप खूब पढ़ें, स्वाध्याय करें। अधिक से अधिक एक्टिविटी में भाग लें। मंच से अपनी अभिव्यक्ति को प्रेषित करने की आदत डालें। सभी अच्छे शिक्षक अवश्य बनेंगे। प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार ने कहा कि शिक्षक ही एक ऐसा व्यक्ति है, जो स्वयं की प्रवाह कम कर छात्रों के भविष्य को संवारने में लगा रहता है। पूजा कुमारी, शौर्य कुमारी, चंदा कुमारी ने समूह गीत गुरु में संसार समाया…प्रस्तुत किया। गौरव कुमार, अंकित कुमार, नीरज कुमार, साक्षी रानी, शिवानी कुमारी ने भाषण के माध्यम से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। अलोक कुमार और कृति प्रभा ने कविता प्रस्तुत किया। अनुकृति कुमारी, बमबम कुमार, प्रिया कुमारी ने एकल गायन प्रस्तुत किया। मंच संचालन द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु शिवम कुमार तथा मिसा कुमारी ने किया। इस अवसर पर प्रो. सुधाकर पांडेय, प्रो. परवेज यूसुफ, डॉ. कामायनी कुमारी, प्रो. विपिन कुमार, प्रो. अमर कुमार, प्रो. कुन्दन कुमार, डॉ. अंजली, डॉ. अविनाश कुमार और डॉ. राजवंत सिंह ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button