खाटू श्याम बाबा का नाम लेने मात्र से ही मानव के दूर हो जाते हैं दुख: नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अहोई का व्रत रखने वाली सभी माताओं को दी बधाई व शुभकामनाएं

कुरुक्षेत्र, 13 अक्टूबर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री खाटू श्याम बाबा का नाम लेने मात्र से ही मानव के दुख दूर हो जाते हैं। श्री खाटू नरेश को श्याम बाबा के नाम से भी जाना जाता है। गीता उपदेश के समय भगवान श्री कृष्ण ने कहा था कि कलयुग में खाटू श्याम की पूजा मुझे (भगवान श्री कृष्ण) से भी अधिक होगी और जो भी कोई श्रद्धा से खाटू श्याम बाबा का नाम लेगा, उसकी हर मनोकामना पूरी होगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार देर रात कुरुक्षेत्र के केशव पार्क (थीम पार्क) में माधव सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री श्याम मिलन महोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को माधव सेवा समिति के सदस्यों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर और शाल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने अहोई का व्रत रखने वाली सभी माताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान श्री कृष्ण ने सर्व मानव जाति के कल्याण के लिए ज्ञान और कर्म का संदेश दिया था। तब भगवान भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत की पवित्र गीता को सुनने के लिए पांचवें पात्र बर्बरीक को महान व्यक्तित्व के रूप में आशीर्वाद दिया था। उन्होंने कन्हैया मित्तल को खाटू श्याम बाबा का गीतों का माध्यम से प्रचार करने पर बधाई का पात्र बताया।

गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि इस समय कार्तिक मास का पावन महीना चला हुआ है, जो भारतीय राष्ट्र में देश की राष्ट्रीयता को गरिमामय बनाता है। कार्तिक का महीना दिव्यता का महीना माना जाता है। तीन दिन पहले ही करवा चौथ का पावन त्यौहार मनाया गया, आज अष्टमी का व्रत महिलाओं द्वारा रखा गया है।

उन्होंने कहा कि लगभग 5163 वर्ष पहले भगवान श्री कृष्ण ने जब गीता का उपदेश दिया, तब पांच लोगों ने उसे गीता को प्रत्यक्ष सुना था, जिसमें अर्जुन, संजय, महर्षि व्यास, हनुमान और बर्बरीक शामिल है। बर्बरीक ने 48 कोर्स के हर दृश्य को अपनी आंखों से देखा और सभी बातों को कानों से सुना था। महाभारत समय के बर्बरीक को आज दुनिया श्री खाटू श्याम बाबा के नाम से जानती है।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, नीलोखेड़ी विधायक भगवान दास कबीरपंथी, बगलामुखी लुधियाना से महंत प्रवीण, जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, जय भगवान शर्मा डीडी, सुभाष कलसाना, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button