औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा की स्कॉर्ट गाड़ी से पाच वर्षीय मासूम हुआ घयाल
सांसद ने मानवता का परिचय देते हुए ,घयाल मासूम को लेकर पहुचे रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,
औरंगाबाद: कल विती शाम औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा अपने लाव लश्कर के साथ शिवगंज से रफीगंज जारहे थे इसी दौरान जैसे ही सांसद की काफिला साइरन बजाते हुये वार गाँव पार कर रही थी,इसी दौरान साइरन की आवाज सुन एक 5 वषिये मासूम उसे देखने के लिए सड़क की ओर दौड़ पड़ा जिसके कारण एस्कॉट गाड़ी के चपेट में आगया और मासूम गम्भीर रूप से घयाल हो गया है ,लेकिन बिना समय गवाय सांसद ने उसे अपनी गाड़ी पर उठाकर रफिगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहाँ मासूम का प्राथमिक उपचार करवाकर बेहतर इलाज के लिए अपने गया मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है,
हालांकि घटना की खबर सुनते ही मासूम के परिजन भी रफीगंज पहुँच गये थे , हालांकि मौके पर उपस्थित लोगों के द्वारा बच्चे की इस्थिती खतरे से बाहर बताई जारही है ,लेकिन इसके उपरांत भी सांसद ने बच्चे को गया मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है ,क्योंकि बच्चे के सर में काफी चोट लगी हुई थी , जिसे सिटीएस्केन करा कर देखा जा सके , कहि चोट गम्भीर तो नही है , वही सांसद ने परिजनों को हर सम्भव मदद करने की भी बात कह है, और उन्होंने बच्चे को अपने देख रेख में इलाज कराने की बात कह है,
घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सांसद ने बताया कि हम शिवगंज से रफीगंज आ रहे थे इसी दौरान वार गांव के पास अपने घर से दौड़ते हुये एक मासूम मेरे स्कॉर्ट गाड़ी के सामने पहुच गया , जिसे लाख बचाने की कोसिस के वजूद भी स्कॉर्ट गाड़ी के चपेट में बच्चा आ गया , जिसमे बच्चे को काफी चोट आ गई है ,जिसे बेहतर इलाज करवाया जारहा है, तकी बच्चा जल्द स्वस्थ हो सके ,
हलाकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सांसद को आज एक कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली जाना था लेकिन बच्चे की हालत को देखते हुए उन्होंने अपना दिल्ली जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है, और अपने देख रेख में ही बच्चे का इलाज गया में करवा रहे है।

