15 मिनट में ही बन गया फरियादी का राशन कार्ड और खतौनी में हुआ संशोधन

डीएम की अध्यक्षता में सिरौलीगौसपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन*

 

*02 का तत्काल बना राशनकार्ड व कई अन्य फरियादियों की खतौनियों का कुछ मिनटों में ही हुआ दुरुस्तीकरण*

*चकमार्गो सहित अन्य शासकीय भूमियों को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की अहम जिम्मेदारी-डी0एम0*

*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 57 शिकायतों का हुआ तत्काल निस्तारण, शेष शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश*

*ब्यूरो चीफ बाराबंकी*

बाराबंकी, 06 सितम्बर 2025।
जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील सिरौलीगौसपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर श्रीमती प्रीति सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव सहित जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने जनशिकायतों को सुनते हुए अधिकारियों से कहा कि मा0मुख्यमंत्री जी द्वारा समय समय पर बैठकों आदि के माद्यम से आम जन मानस की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए गए इस क्रम सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर आवेदक की उपस्थिति में जांच करते हुए करेंगे जन शिकायत के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दास्त नही की जाएगी।उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फोन पर फीडबैक लेकर यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें समाधान से संतुष्टि मिली है या नहीं।जिलाधिकारी ने भूमि संबंधी मामलों, राशन कार्ड, आवास, पेंशन, चकमार्ग, रास्ते तथा नाली जैसी समस्याओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। खतौनी में नाम आदि की त्रुटियों को भी शीघ्र सुधारने के लिए कहा। जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित शिकायतकर्ताओं की समस्यायों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
1. श्री विजय पुत्र लल्लू निवासी लालपुर मजरे भरथीपुर – परिवार के 05 सदस्यों हेतु राशन कार्ड जारी किए जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी के माध्यम से तत्काल राशन कार्ड जारी कर उपलब्ध कराया।
2. श्री अजय कुमार पुत्र राम सेवक – राशन कार्ड में यूनिट बढ़ाए जाने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी को आवेदक की यूनिट बढ़ाने हेतु निर्देशित कर तत्काल नवीन प्रति उपलब्ध करवाई।
3. श्री अरविंद कुमार निवासी सहरी – ग्राम की खतौनी में नाम छूट जाने सम्बन्धी प्रार्थना पत्र दिया गया। जिलाधिकारी ने मौके पर ही लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को बुलाकर आवेदक की खतौनी दुरुस्त करवाई।
4. श्री रोशन लाल निवासी अगेहरा – खतौनी में अंश त्रुटि सम्बन्धी आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने तत्काल सुधार करवा दिया।
5. श्री रामचन्द्र वर्मा निवासी महमूदाबाद – ग्राम की चकमार्ग गाटा संख्या की निशानदेही कर पटवाने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने बीडीओ सिरौलीगौसपुर व सम्बन्धित ग्राम के लेखपाल को बुलवाकर शीघ्र निशानदेही कर पटवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि चकमार्गो सहित अन्य शासकीय भूमियों को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की अहम जिम्मेदारी है इसलिए सभी सम्बन्धित सजग रहकर इन्हें अतिक्रमण मुक्त रखें उक्त प्रकरणों सहित अन्य प्रकरणों को गंभीरतापूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को एक सफ्ताह मे समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए ।

जनपद में समस्त तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 416 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर 57 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

तहसील सिरौली गौसपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों के 72 प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से आज 17 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया शेष प्रार्थना पत्रों के समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

इसी क्रम तहसील फतेहपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 43 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 11 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

इसी प्रकार तहसील हैदरगढ़ में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व विभाग एवं तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 68 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 08 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

तहसील रामनगर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 74 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 08 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

इसी क्रम में तहसील नवाबगंज में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 91 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 09 शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया।

इसी प्रकार तहसील रामसनेहीघाट में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 68 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 04 शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button