समर्थ उत्तर प्रदेश पोर्टल” और क्यूआर कोड से जुड़ें

 

*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी । विकसित उत्तर प्रदेश /2047 अभियान” के अंतर्गत जनपद में प्रबुद्धजनों व अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मकसद केवल संवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि हर नागरिक को अपनी बात सीधे सरकार तक पहुंचाने का अवसर दिया जा रहा है।
लोग अपने विचार व सुझाव “समर्थ उत्तर प्रदेश पोर्टल” और उपलब्ध क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक नागरिक इस पहल से जुड़कर प्रदेश के विजन 2047 को सामूहिक स्वरूप प्रदान करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि “विकसित उत्तर प्रदेश /2047” का सपना तभी साकार होगा जब इसमें हर वर्ग की भागीदारी होगी। जनपद स्तर पर प्राप्त सभी सुझाव शासन को भेजे जाएंगे ताकि भविष्य की नीतियों और योजनाओं में आमजन की सोच और अपेक्षाओं को स्थान मिल सकें। इस अवसर पर जिले के सम्बंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button