जिला स्तरीय पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए पंजीकरण प्रारंभ
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। जिला स्तरीय पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन सितम्बर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न वर्गों के दिव्यांगजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में नेत्रहीन, श्रवण बाधित, अपर लिम्ब एवं लार लिम्ब से संबंधित दिव्यांग खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। खेल प्रतियोगिता में मुख्य रूप से Lower Para Athletics एवं Para Badminton की स्पर्धाएं आयोजित होगी। प्रतियोगिता तीन अलग-अलग आयु वर्गों में आयोजित की जाएगी। अंडर-14 वर्ग, अंडर-18 वर्ग, सीनियर वर्ग की पंजीकरण प्रक्रिया एवं अंतिम तिथि इच्छुक दिव्यांग खिलाड़ी अपना पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से https://biharsports.org/parasports2025 पोर्टल पर कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है। सभी दिव्यांग खिलाड़ियों से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में पंजीकरण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। यह आयोजन खिलाड़ियों को जिला स्तर से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करेगा।



