स्वदेशी जागरण मंच प्रत्येक जिले में लोगों को घर-घर जा कर स्वदेशी अपनाने के लिए करेगा जागरूक

 

स्वदेशी जागरण मंच हरियाणा के द्वारा कुरुक्षेत्र में एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक का संकल्प यात्रा को लेकर रूपरेखा तैयार की गई इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को स्वदेशी चीजों के प्रति जागरूक करना है क्योंकि विदेशी चीजों का बहिष्कार करना और स्वदेशी अपनाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।

डॉ अजय जांगड़ा ने कहा कि अमेरिका ने भारत पर 50% टैक्स लगाया है इसलिए हमें भी स्टैंड लेना होगा कि हमें स्वदेशी चीजों की तरफ जाना चाहिए और विदेशी चीजों का बहिष्कार करना चाहिए इसके लिए स्वदेशी जागरण मंच हरियाणा लोगों को जागरुक कर रहा है उन्होंने कहा कि सालों पहले देश में ईस्ट इंडिया कंपनी आई थी जिसने देश पर राज किया इसी प्रकार से जो विदेशी कंपनी यहां पर आती है पैसा कमा कर चली जाती है लेकिन हम चाहते हैं कि जो भी समान हो वह स्वदेशी हो और यह वह हर घर तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को भी ज्यादा से ज्यादा जागरूक करेंगे और एक लिस्ट तैयार करेंगे जिसमें विदेशी और स्वदेशी चीजों के बारे में जानकारी होगी ताकि किसी को सामान खरीदने में कोई समस्या ना हो और वह ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी सामान ही खरीदे घर में छोटी सी चीज से लेकर हर बड़ी चीज स्वदेशी हो यही हमारा लक्ष्य है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वदेशी पर जोर दे रहे हैं और हमारा मंच भी इसके ऊपर काम कर रहा है अभी हमारी अर्थव्यवस्था विश्व में चौथे पायदान पर है अगर हम स्वदेशी अपनाते हैं तो हम टॉप 3 में अपनी जगह बना सकते हैं जिस देश भी समृद्ध बनेगा।

उन्होंने कहा कि हमारी यह यात्रा 18 सितंबर से कुरुक्षेत्र से शुरू होगी जो 30 सितंबर तक चलेगी और इसमें प्रत्येक गांव गांव शहर शहर जाकर लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए जागरूक करने का काम किया जाएगा इस कार्यक्रम में डॉ अजय जांगड़ा, डॉ सीमा , डॉ राज रतन, डॉ देवेंद्र बीबीपुरिया, श्रुति, वीरता, रविंद्र पवार, तारा चंद, पापोशा और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button