ढेडिया लोकनृत्य की प्रस्तुति पर झूमें दर्शक
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी,। देवा मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार की शाम सांस्कृतिक लोकदल की नृत्यांगना दीपशिखा और उनकी साथी कलाकारों द्वारा मनमोहक लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दी गयी। उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत, उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध लोकनृत्य ढेडिया, चलो ढेडिया उतार सावर गोरिया ना, की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद झूमर गीत, और पूर्वी हरी भरी धरती पर नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में नृत्यांगना दीपशिखा, वंशिका, पायल, सिद्धि, दीपाली, ऐश्वर्या, लाडो आदि ने कार्यक्रम को बुलन्दियों पर पहुँचाया।




