स्व. रेखा देवी की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

 

शकील बेग

नावकोठी, बेगूसराय संवाददाता।प्रखंड के महेशवारा में स्व. रेखा देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी सह शिक्षाविद सुशील कुमार ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। वे स्वास्थ्य विभाग में पदास्थापित थे। अपने सेवाकाल में पूरी ईमानदारी से कर्त्तव्यों का निर्वहन किया। वे सामाजिक कार्यों में बढचढ कर हिस्सा लेती थी। उनकी कार्यशैली और क्रियाकलाप आज की पीढ़ी के लिए आदर्श रहेगा। उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनकी स्मृति में राजनीति पुस्तकालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रो संजय कुमार, पूर्व वार्ड सदस्य विजय सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष सुनील सिंह, संजय कुमार, शबनम कुमार, राजीव कुमार, ऋषिकेश, सीतांशु रिशु, मीठी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button