चाय श्रमिकों के बोनस पर भाजपा का संग्राम, किया लेवर कमिश्नर कार्यालय का घेराव
सांसद मनोज तिग्गा ने मांग किया 20 सितंबर तक सभी श्रमिकों को 20 फीसदी बोनस नहीं मिला तो सड़क पर होगा संग्राम
अजित प्रसाद/सिलीगुड़ी: भाजपा की श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर यूनियन के बैनर तले आज डागापुर स्थित श्रमिक भवन का घेराव किया। इसका नेतृत्व संगठन के चेयरमैन सह सांसद मनोज तिग्गा, अध्यक्ष जुगल किशोर झा, विधायक शंकर घोष, विशाल लामा, राजेश लकड़ा समेत अन्य नेता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। सांसद मनोज तिग्गा ने कहा कि बोनस के नाम पर हमेशा श्रमिकों के साथ दोहन और शोषण किया जाता है। राज्य सरकार की ओर से बिना श्रमिक संगठन को विश्वास में लिए दुर्गापूजा के लिए 20 फीसदी बोनस की घोषणा कर दी। जब बोनस देने का समय आया तो अब नखरे किए जा रहे है। बागान को बंद किया जा रहा है तो कहा जा रहा है कि बोनस का भुगतान किस्तों में लें। ऐसा नहीं चलने वाला है। श्रमायुक को मांगपत्र देकर स्पष्ट कहा गया है कि 20 सितंबर तक अगर बोनस घोषित 20 फीसदी नहीं मिला तो सड़क पर उतरकर चाय श्रमिक ओर भाजपा आंदोलन करेंगी। तिग्गा ने कहा कि ममता सरकार चाहती है कि किसी प्रकार यहां के श्रमिक अन्य राज्यों में पलायन कर जाए। उनके बदले बांग्लादेशी ओर रोहिंग्य को यहां प्रवेश कराया जाय। यह सपना पूरा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी को पता है कि चाय सुंदरी के नाम पर श्रमिकों के साथ क्या खिलवाड़ हो रहा है। भाजपा की मांग थी कि जो चाय श्रमिक जहां वसे थे उसी जगह उन्हें घर दिया जाए। लेकिन सरकार की ओर से ऐसे जगह घर दिया जा रहा है जहां हाथी के लगातार हमले होते है। उन्होंने कहा कि जो श्रमिक लेबर क्वाटर में दशकों से रह रहे है वहां वह सुपारी, नारियल, कटहल, लीची समेत अन्य पेड़ पौधे को लगा रखा है।
उस जगह से पूरे परिवार को लगाव है। लेकिन उसे उजाड़ा जा रहा है। तिग्गा ने कहा कि बंद चाय बागान के श्रमिकों को भी 3600 रुपया के दर से बोनस भुगतान करना होगा। भाजपा चाय श्रमिकों के साथ थी है और आगे भी रहेंगी।



