ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करने हेतु शुरू की गयी नई पहल

*पुलिस चौपाल*

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी, बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करने हेतु एक नई पहल की शुरूआत की गयी है, जिसमें सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को जनपद के सभी थानों की एक-एक ग्राम पंचायत में चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही प्राथमिक स्तर पर निस्तारित किया जाना है जिससे पुलिस के प्रति जनता में विश्वास बढ़े और जनसंवाद का स्तर उच्चकोटि का हो सके।
इसी क्रम में आज जनपद के सभी थानों में राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि के उपस्थिति में ग्राम वासियों के बीच चौपाल का आयोजन कर उनकी समस्या को सुना गया एवं मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं जैसे भूमि विवाद, पैसे की लेन-देन, चकमार्ग,नाली सम्बन्धी आदि शिकायतों को मौके पर ही प्राथमिक स्तर पर निस्तारण कराया गया। उक्त कार्यवाही की जनता द्वारा सराहना की गयी ।
बाराबंकी पुलिस द्वारा ग्राम अपराध रजिस्टर में अंकित विवादित मामलों का अवलोकन कर उनके बारे में जानकारी की गयी एवं मामले की वर्तमान स्थिति के बारे में अन्य जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही शस्त्र धारकों व हिस्ट्रीशीटर के बारे में भी जानकारी ली गई। चौपाल में उपस्थित ग्राम वासियों को ग्राम चौपाल के योजना के महत्व एवं साइबर क्राइम, यातायात जागरुकता से अवगत कराते हुए सतर्क रहने एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090/112/1076/108/1930 के बारे में स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया एवं साथ ही ड्रोन देखे जाने सम्बन्धी फैलाई जा रही अफवाहों के सम्बन्ध में व *मिशन शक्ति- 5.0 अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों एवं विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में भी जागरूक भी किया गया।*

*चौपाल में निस्तारित प्रकरण-*
*➡थाना मसौली* क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नेवला करसण्डा में पड़ोसी द्वारा टीनशेड बढ़ाकर रख लेने के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायक का पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर दोनों पक्षों की सहमति से टीनशेड को पीछे कराकर निस्तारण कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button