पश्चिम चंपारण पुलिस की बड़ी सफलता: 30 खोए हुए मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे

 

_रमेश ठाकुर – बेतिया पश्चिम चंपारण,बिहार पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण बेतिया के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बड़ी सफलता हासिल हुई है। जिले की पुलिस टीम ने छह लाख से अधिक मूल्य के 30 से ज्यादा खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए और उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया।

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों और साइबर सेल की टीम ने इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। बरामद किए गए मोबाइल फोनों की पहचान कर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद, इन्हें उनके असली मालिकों को लौटाया गया। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली, और उन्होंने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया।

“ऑपरेशन मुस्कान” जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आम नागरिकों को राहत पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हो रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने जनता से अपील की है कि यदि कोई मोबाइल फोन खो जाए या चोरी हो जाए, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि जल्द से जल्द कार्रवाई की जा सके।

पश्चिम चंपारण पुलिस द्वारा उठाए गए इस सकारात्मक कदम से न केवल लोगों का भरोसा बढ़ा है, बल्कि साइबर अपराधों पर भी लगाम कसने में मदद मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button