पूर्व विधायक अमिता भूषण की पदयात्रा से गरमाई चुनावी सरगर्मी
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। सदर बेगूसराय की पूर्व विधायक अमिता भूषण की अपने क्षेत्र के मतदाताओं के बीच जारी पदयात्रा ने बेगूसराय जिले के चुनावी माहौल को गरम कर दिया है। पिछले पांच दिनों से पंचायत दर पंचायत श्रीमती भूषण के डोर टू डोर मतदाताओं से आशीर्वाद लेने का कार्यक्रम चुनावी राजनीति में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जहां श्रीमती भूषण परना और अझौर पंचायत में मतदाताओं के बीच थी, वहीं शुक्रवार को उन्होंने रजौरा और जिनेदपुर पंचायत में घर-घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों का हुजूम श्रीमती भूषण के साथ काफिले के रूप में चल रहा था। मतदाताओं से मिल रहे स्नेह और आशीर्वाद से वे काफ़ी संतुष्ट नजर आ रही थी। श्रीमती भूषण ने बातचीत के दौरान बताया कि यूं तो वो अक्सर अपने क्षेत्र के बीच ही रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने हर घर से हर मतदाता से व्यक्तिगत रूप से मिलने का निर्णय लिया है। लोग उत्साहित हैं। शुक्रवार को जब इस क्षेत्र में घूम रही थी तो इस पांच वर्ष के बदले उससे पहले के पांच वर्ष की चर्चा होती रही। इससे बड़ी उनके लिए खुशी और क्या हो सकती है। रजौरा-चांदपुरा सड़क के निर्माण को आज भी लोग जेहन में रखे हुए हैं।विकास की जो कड़ी टूट चुकी है, उसे जोड़ना अमिता भूषण की प्राथमिकता होगी। लोग अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं। सरकार की बिजली बिल माफी की पोल भी लोग खोल रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिल माफी के लिए बिजली आनी भी तो चाहिए। सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं की हालत खराब है। पंचायत में मिल रहे स्नेह के लिए उन्होंने लोगों का आभार भी प्रकट किया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, पंचायत अध्यक्ष सुरेश राय, सुरेंद्र महतो, श्रीकांत राय, हरेराम सिंह, रामानंद सिंह, बलवंत राय, रामसजीवन राय, महेंद्र चौधरी, शंभु राय, जय प्रकाश साह, चुनचुन राय, नटवर सिंह, मो इरशाद, मो डाबर खान, सिकंदर, मनोज शर्मा, प्रमोद यादव, गौतम कुमार, मन्नू भारती नीरज कुमार, अभय कुमार, सुधीर सिंह, मंटू तांती, फुलटूस कुमार, मुकेश कुमार, अनिल सिंह, भोला चौधरी, सुनील साह एवं सैकड़ों ग्रामीण साथ थे।




