15 से 24 सितम्बर तक होनेवाली खेल प्रतियोगिता में बेगूसराय और खगड़िया जिले के दिव्यांग प्रतिभागी लेंगे भाग
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। राज्य के दिव्यांग खिलाड़ियों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके खेल कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से State Wide Para Sports Championship 2025 का आयोजन किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 24 सितम्बर तक खेल का आयोजन किया जाएगा। 22 सितम्बर को बेगूसराय जिले में Para Badminton एवं Para Athletics (Track & Field) की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बेगूसराय की सुश्री नेहा कुमारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बेगूसराय जिले में Para Badminton Singles (पुरुष एवं महिला), U-18 एवं सीनियर वर्ग तथा Para Athletics (Track & Field) 100 मीटर, 800 मीटर, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो–U-18 एवं सीनियर वर्ग का खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के गांधी स्टेडियम, बेगूसराय एवं श्रीकृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम, सर्किट हाउस के समीप, बेगूसराय में खेल का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में बेगूसराय जिले से 235 एवं खगड़िया जिले के 35 दिव्यांग खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों एवं खेल विधाओं में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर खेल की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। यह प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगी। खिलाड़ियों को अपनी क्षमता और खेल कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता से दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता में वृद्धि होगी।



