कैंसर जागरुकता शिविर
गाजियावाद,12 अक्टूबर 2025 (एजेंसी)।वसुंधरा अस्पताल में कल कैंसर जागरूकता एवं वेक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया।
अस्पताल के प्रमुख डॉ. जी. रस्तोगी के अनुसार प्रभा रस्तोगी कैंसर चेरिटेवल ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस शिविर में इस भयानक रोग के बारे में जानकारी दी गयी एवं 80 व्याक्तियों को कैंसर निरोधक वेक्सीन की दूसरी एवं तीसरी डोज दी गयी।
डॉ.रस्तोगी के अनुसार संस्था का यह 19 वां शिविर था। इस मौके पर ट्रस्ट से जुड़ी डॉ. विनीत रस्तोगी भी मौजूद थीं।उन्होंने कहा कि इस बार बाहर से किसी प्रमुख व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया गया था।एल.एस.



